विद्यालय के पीछे ग्रामीणों के डाले जा रहे घूरे हटाए गए
ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI कवरेज मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। क्षेत्र के गांव आसपुर में जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पीछे लंबे समय से गांव के लोग घूरा डालते चले आ रहे थे जिससे वहा पर काफी गंदगी पनप चुकी थी,पढ़ने बाले बच्चो को गंदगी की बजह से पढ़ाई करने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
कब्जेदारों ने विद्यालय के मेन गेट से लेकर उत्तर दिशा में आखिरी विद्यालय की सीमा तक घूरा डाल रखा था, जिसको लेकर मंगलवार को ग्रामीणों के कहने पर थाना माधोटांडा के एसएचओ केशव कुमार तिवारी ने जेसीबी मशीन के द्वारा उनको समतल करवा दिया है, और कब्जेदारों से पुनः उस जगह पर घूरा न डालने की हिदायत दी है।
No comments:
Post a Comment