डी0पी0श्रीवास्तव (NNI Coverage न्यूज एंकर)
उत्तरप्रदेश/भारत। जनपद ब्यूरो अंबेडकरनगर एवं पत्रकार सुजीत कुमार सिंह शनिवार को अपनी मोटरसाइकिल UP50 AZ 8082 से भियाऊ, जलालपुर से अकबरपुर की ओर मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का कवरेज जा रहे थे तभी बसखरी रोड, गोलपुर के निकट पहुंचते ही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल UP62 V 4475 सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे पत्रकार सुजीत कुमार सिंह तुरंत ही नीचे जा गिरे और उन्हें हाथ व पैर में काफी चोटें आईं।
(गिरने के बाद घायल NNI पत्रकार सुजीत कुमार सिंह)
आस पास के प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें एम्बुलेंस से गोलपुर से बसखरी अस्पताल पहुचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं टक्कर मारने वाला मोटरसाइकिल चालक शराब के नशे में होने के कारण अनियंत्रित हो गया और लोगों ने उसे धर दबोचा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना बसखरी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी मोटरसाइकिल चालक बियर कुमार को गिरफ्तार कर लिया और कार्यवाही शुरू की।
(टक्कर मारने वाले आरोपी बियर का मोटरसाइकिल नम्बर)


No comments:
Post a Comment