कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जिला संवाददाता)
कानपुर, उ0प्र0। जी टी रोड राम नगर के पास ट्रक पलटने की सूचना जिससे लगा कई किलोमीटर दूर तक जाम। जाम लगने से चौबेपुर टैक्सी नही जा रही है कानपुर दैनिक यात्रियों को नही मिल रही कानपुर जाने के लिए सवारी। यात्री परेशान सरकारी रोडवेज बस रावतपुर से बिल्हौर चलने वाली उनका भी अता पता नहीं है।
चौबेपुर थाना क्षेत्र जी टी रोड भवानी के पास सुबह ट्रक पलट जाने से जी टी रोड पर लगा कई किलोमीटर दूर तक जाम जाम में चौबेपुर थाना पुलिस मौके पर जाम खुलवाने में जुटी कई घंटे होने के बाद भी अभी तक जाम नही खुल पाया है। समाचार मिलने तक बिठूर पुलिस मौके पर जाम खुला रही है एक तरफ से यातायात चालू है एक तरफ का यातायात चालू किया जा रहा है जाम खुल रहा है।


No comments:
Post a Comment