सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच (उ0प्र0)। नानपारा क्षेत्र में रखी गयी गणेश प्रतिमाओं को गणेश भक्त गाजे बाजे के साथ विसर्जन के लिए निकले। विसर्जन मिहींपुरवा रोड के गायघाट सरयू तट पर होती है। नानपारा में सात स्थानों पर कायस्थ् टोला में माघवदास मन्दिर के पास, एमीत त्रिपाठी के आवास के पास, पुरानी गौशाला गोड़ियन टोला में, गोडियन टोला, नई बस्ती और स्टेशन रोड पर रेलवें स्टेशन के निकट गणेश प्रतिमाएं रखी गयी थी।
आज गुरुवार को विसर्जन को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सी0ओ0 अरूण चन्द्र कोतवाल सन्तोष सिंह सहित कई थानो की पुलिस मौजूद थी। नगर के इमामगंज चौराहे पर नानपारा में रखी गयी समस्त मूर्तिया पहले इमामगंज चौराहे पर एकत्र होकर डी0जे0 की धुन पर नाचते गाते और गणपति बप्पा मौर्या के नारो के साथ निकले जुलुस जगतराम पटेल, अनिल त्रिपाठी, सुशील त्रिपाठी, दिलीप जायसवाल, रोहित दीक्षित, सन्तोष चौरसिया एवं अभिनीत श्रीवास्तव की अगुवाई में निकाला गया।


No comments:
Post a Comment