अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा के निर्देश के क्रम में जिला कोषाध्यक्ष व अध्यक्ष विशेश्वरगंज आनन्द मोहन मिश्र एवं मंत्री जगरूप सिंह के नेतृत्व में विकासखण्ड विशेश्वरगंज के 386 शिक्षकों ने बी०आर०सी० विशेश्वरगंज पर उपस्थित होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ को संबोधित अपनी विभिन्न मांगों, जैसे- अंतर्जनपदीय स्थानांतरण, 17140/18150 न्यूनतम मूल वेतन, प्रेरणा ऐप से सेल्फी के द्वारा उपस्थिति देने के विरोध में,पुरानी पेंशन बहाली, राज्य कर्मचारियों की भांति ए०सी०पी०, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, उपार्जित अवकाश, सभी कक्षाओं में शिक्षक, सभी विद्यालय में प्रधान शिक्षक, विद्यालय में बिजली, पंखे, फर्नीचर चाहारदीवारी, पीने का शुद्ध पानी, आदि मांगों को लेकर सभी शिक्षकों ने पोस्टकार्ड लिखकर बी०आर०सी०पर अपनी माँगों को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। इसके अलावा भी बिशेश्वरगंज के सैकड़ों शिक्षकों ने व्यक्तिगत तौर पर भी मुख्यमंत्री को सम्बोधित पोस्टकार्ड भेजा है। इस अवसर पर संरक्षक कैलाशनाथ गिरी,कोषाध्यक्ष हनुमान प्रसाद गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बच्छराज मिश्र, उपाध्यक्ष राम मूर्ति शुक्ल, उपाध्यक्ष शिव शंकर पाठक, संयुक्त मंत्री राजीव कुमार तिवारी, रवि मोहन शुक्ल, उप मंत्री शरद शुक्ल, संगठन मंत्री पुष्पेंद्र सिंह, संगठन मंत्री सुशील यादव, संगठन मंत्री आलोक गुप्ता,संगठन मंत्री विजय नरेश तिवारी,अरविंद कुमार, संजय सिंह,हरिशंकर चौबे,निर्मल भारती, कमलेश प्रजापति,अनुभव सिंह, प्रतीक यादव,सुप्रिया तिवारी,दीपिका पाठक,प्रियंका श्रीवास्तव,सोनम, रंजना अग्रहरी, सुनील जायसवाल, निहारिका दीक्षित, नेहा चौधरी,अनुपम वर्मा, विनय दुबे, मनोज कुमार मिश्र, आशीष कुमार मिश्र, अजीत कुमार, रजत श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र रॉय सहित विकास विशेश्वरगंज के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment