Tuesday, September 3, 2019

अपहरण के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। आदर्श थाना रुपईडीहा पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में वांछित चल रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया है प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा के निर्देशन में गठित टीम के उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार मिश्र आरक्षी सुभाष यादव ने मंगलवार को आगैया चौराहे के पास से वीरेंद्र कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी समन गांव दाखिला आमा पोखर को गिरफ्तार कर लिया वीरेंद्र कुमार रुपईडीहा थाने में दर्ज अपहरण के मुकदमे में काफी दिनों से  वांछित था गिरफ्तार अभियुक्त को जेल रवाना किया।

No comments:

Post a Comment