Friday, September 6, 2019

सहकारी संघ संचालकों की बैठक में सचिव पर मनमानी का आरोप

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। सहकारी संघ कलीनगर पर अध्यक्ष की मैजूदगी में संचालक मंडल की मीटिंग हुई जिसमें संघ से संबंधित कई बिंदुओं पर गहनता से विचार किया गया,मीटिंग की तिथि पंद्रह दिन पहले एजेंडा के माध्यम से घोषित कर दी गई थी,एजेंडा में पिछली कार्यवाही की पुष्टी, सचिव द्वारा वर्ष 2018-2019 की गेंहू खरीद का विवरण लेने सहित कई बिंदुओं को लेकर सचिव से चर्चा करनी थी लेकिन सचिव रविन्द्र पाल सिंह मीटिंग में नही आए,उन्होंने ने सहकारी संघ के चुनाव के बाद से अभी तक एक मीटिंग करने के बाद कोई मीटिंग नही की गई,न ही संचालक मंडल को कोई पुराने दस्तावेज दिखाए,सचिव की मनमानी के चलते संचालक मंडल ने मीटिंग में सचिव रविन्द्र पाल सिंह से सहकारी संघ लि० कलीनगर से चार्ज हटाकर अन्य सहकारी समिति सचिव को देने की मांग रखी है, इस को लेकर संचालक मंडल एआर से मिल कर मांग को रख सकता है।

No comments:

Post a Comment