ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। क्षेत्र के लोगो मे महीनों से कई प्रकार के रोग पनप रहे है जिसकी बजह से लोग काफी परेशानी का सामना कर रहे है,खासतौर से बुखार से पीड़ित ज्यादा लोग देखने को मिल रहे,बुखार जिसको जकड़ लेता है उसको सप्ताह से पहले छोड़ने का नाम नही लेता जिसका उपचार जमुनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवाइयों के अभाव के कारण पूर्णता नही हो पाता है, रोगियों को पच्चीस किलोमीटर का रास्ता तय करके जिलामुख्यालय जाकर अपना इलाज करना पड़ता है,जमुनियां खास गांव में मंगलवार को सरकार की तरफ से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जमुनियां आसपुर, खासपुर,गांव के रोगियों के लिए दवाइयों का निशुल्क बितरण किया गया,इस शिविर का शुभारंभ सुबह ग्यारह बजे से स्वर्गीय पंडित रामस्वरूप के घर के निकट पूजनीय स्थल बटबृक्ष के नीचे किया गया शिविर में रोगियों को दवाइयां दी गई,एव रोगियों जांच की गई,शिविर में कुल 123 रोगियो को दवाइयां बितरण की गई,जिसमे पचास लोगो की मलेरिया की जांच व दस लोगो की ड़ेंगू की जांच की गई,इस दौरान शिविर में मुख्यरूप से डॉ० देवेश गिरी ,पंकज एल०ए०,दीपचंद जोशी चीफ फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।
डॉ० देवश गिरी चिकित्सा अधिकारी-ने बताया कि शिविर में 123 रोगियों को निःशुल्क दवाइयों का बितरण किया गया, जिसमे 50 लोगों को मलेरिया की जांच एवं 10 लोगों की डेंगू की जांच की गई किसी भी रोगी के कोई लक्षण नहीं पाया गया।


No comments:
Post a Comment