Thursday, September 5, 2019

आचार व व्यवहार की सीख देता है गुरु : अभिजीत

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच, उ0प्र0। क्षेत्र में शिक्षक दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। नगर के तमाम प्राइमरी स्कूलों, इण्टर कालेजो में यह दिवस अत्यन्त ही विशेष रूप में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया । नगर के राम नरायण मदेशिया सरस्वती शिशु मन्दिर नानपारा में आदेश अग्रवाल की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुरेश दत्त एवं जय प्रकाश वर्मा विशिष्ठ अतिथि थें। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य बाल मुकुन्द तिवारी ने किया। 
छात्र वर्तिका श्रीवास्तव, जान्हवी शर्मा, शाम्भवी तिवारी, आस्था पाठक, वैष्णवी मिश्रा ने स्वागत गीत गाया, छात्रा अनुष्का शुक्ला ने कविता पाठ किया, छात्र शिव दीक्षित छात्रा पूजा तिवारी, प्राची शुक्ला, अभीजीत शर्मा ने शिक्षक दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डा0 राधा कृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक कुम्हार की भॉति है कि जैसे वह मिट्टी से बर्तन आदि बनाया है वैसे शिक्षक जीव को इन्सान बनाता है। जय प्रकाश वर्मा ने कहा कि शिक्षक हम सभी है जो किसी को सही रास्ता बताते शिक्षक है अध्यापक वह है। जो पढ़ लिखकर अपने अनुभव के आधार पर आधा पर पढ़ाता है आचार्य वह है जो शिक्षा के साथ-साथ आचार और व्यवहार की भी सीख देता है। गुरू गुण देने वाले को कहते है। इसलिए शिक्षक का प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में बड़ा महत्व है। इसी प्रकार नगर के राहत जनता इण्टर कालेज, जे0पी0 गर्ल्स इण्टर कालेज, शाफ्ट पेटल एकेडमी, सेन्ट पीटर इण्टर कालेज, प्राथमिक विद्यालय नानपारा देहात, अमीर हसन फारूकी डिग्री कालेज, मिथिलेश नन्दनी रेशमा आरिफ महाविद्यालय में भी शिक्षक दिवस मनाया गया।

No comments:

Post a Comment