डी0 पी0 श्रीवास्तव (NNI Coverage न्यूज एंकर)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। क़स्बा के मोहल्ला कबड़िया टोला निवासी लियाक़त अली पुत्र अज़मत अली ने स्थानीय कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर औगत कराया है कि वह सन 1981 से रसूल अहमद पुत्र छोटे मिया की दो मंजिला दुकान संख्या 270 पर बतौर किरायेदार दुकान पर लगातार काबिज़ हैं सन 1993 में दुकान मालिक रसूल अहमद ने उन्हें दुकान से बेदखल करने हेतु मुंसिफ मजिस्ट्रेट महोदय के यहाँ मुकदमा किया जिसमें मुंसिफ मजिस्ट्रेट महोदय ने उन्हें सुने बगैर आदेश पारित कर दिया उक्त आदेश की अपील में किरायेदार लियाक़त अली ने जनपद न्यायधीश की अदालत में अपील किया जनपद न्यायधीश महोदय ने उनकी कब्जेदारी एवं किरायेदारी बरकरार रखने का आदेश दिनाक 24-4-1998 को पारित किया जिसके बाद विपक्षी रसूल अहमद ने जनपद न्यायधीश महोदय के आदेश को चुनौती देते हुए माननीय उच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल किया जिस पर माननीय उच्च न्यायालय में सुनवाई चल रही है प्रकरण माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।

माननीय उच्च न्यायालय में अपने ही दुवारा की गई अपील में बिना किसी निर्णय के विपक्षी मकान मालिक ने दिनाक 13/14 -2019 की रात्रि में उनकी किराये की दुकान की ऊपरी और नीचे की दुकान का ताला तोड़कर उसमे रखी क्रेट, तख़्त,एलेक्ट्रॉनिक तराजू ,कुर्सी,टेबल,बॉस चेयर, लैपटॉप,प्रिंटर चोरी कर दुकान पर कब्ज़ा कर लिया है श्री अली ने पार्थना पत्र में औगत कराया है कि जब उन्हें इस बारे में आस पड़ोस के लोगों ने बताया तो वह कानून की सरण में न्याय हेतु आये हैं कोतवाल नानपारा संतोष कुमार सिंह ने इस मामले की जाँच राजा बाजार चौकी प्रभारी अर्जुन कुमार भदौरिया को दी है परार्थी लियाक़त अली ने बताया कि लगभग एक घंटे बाद दारोगा अर्जुन भदौरिया ने उन्हें फोन करके चौकी बुलाया की दूसरे पक्ष को बुला लिया गया है आओ मामले को देखें जब परार्थी चौकी पहुंचा तो वहाँ दूसरा पक्ष रसूल अहमद नहीं था दारोगा जी ने बताया कि वह आया था और तबियत खराब हो जाने के कारण चला गया है उसने बताया है कि उन्होंने कोई ताला तोड़कर कब्ज़ा नहीं किया है इनका ही कब्ज़ा और ताला लगा है जबकि लियाक़त अली बताते हैं कि उनके पास वीडियो है जिसमे दुकान का दरवाजा खोलकर रसूल अहमद को दुकान की ऊपरी हिस्से छत पर जाते हुए देखा जा सकता है जहाँ पर परार्थी का सारा सामान रखा हुवा था ऊपर छत पर परिवार को रखा है छत पर बच्चे को भी देखा जा सकता है इससे यह बात साबित हो रही है कि चौकी प्रभारी अर्जुन भदौरिया को इसकी जानकारी पहले से ही है और इस मामले में दारोगा की भूमिका संदिग्ध है दारोगा भदौरिया खुद विपक्षी रसूल अहमद जिसने माननीय उच्च न्यायालय का उल्लंघन किया है उसके पैरोकार बन रहे हैं उन्होंने पुलिस अधीक्षक के साथ कोतवाली प्रभारी से न्याय की गुहार लगाई है साथ ही पीड़ित ने ट्वीट के जरिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,प्रदेश के पुलिस महानिदेशक,उत्तर प्रदेश पुलिस,उत्तर प्रदेश डायल 100,बहराइच पुलिस, को शिकायत की है साथ ही मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर भी इसकी शिकायत दर्ज कराई है डी आई जी रेंज देवीपाटन व बहराइच पुलिस ने ट्वीट का जवाब देते हुए अवगत कराया है कि प्रभारी निरीक्षक नानपारा को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

No comments:
Post a Comment