अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच (उ0प्र0) : ठाकुर हुकुम सिंह इंटर कालेज में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका अंजनी वर्मा एवं राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक जितेन्द्र सिंह के द्वारा प्रतिभागियों से हिंदी निबंध प्रतियोगिता करवाया गया। यह सम्पूर्ण कार्यक्रम ठाकुर हुकुम सिंह इंटर कालेज के प्राचार्य श्री तेज नारायण सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में शिक्षकगण सम्पू्र्णानन्द गुप्ता,लालबहोरन अखिलेश चौधरी,विनय सिंह, नीलेन्द्र विक्रम सिंह और अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। प्रतिभागी सोनी नीतू उजाला आकांक्षा, प्रभा, राजकुमारी, सपना, आंचल, शिवानी ,अंशिका, संजना,श्रृद्धा आदि। जिसमें से प्रथम आकांक्षा द्वितीय राजकुमारी तथा तृतीय स्थान उजाला वर्मा ने प्राप्त किया।

No comments:
Post a Comment