Saturday, September 21, 2019

भौखारा के मटेरा बाजार में गंदगी व जलभराव से जनता त्रस्त

प्रीतम सिंह (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
रिसिया, बहराइच (उ0प्र0)। बहराइच के विकासखंड रिसिया अन्तर्गत ग्राम सभा भौखारा के मटेरा बाजार में गंदगी व जलभराव से जनता त्रस्त है वहीं अनेक संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ हई जिससे कस्बे वासियों में काफी गुस्सा व्याप्त है व मार्ग जाम कर विरोध करने की योजना बनाई जा रही है जिसके लिऐ ग्राम प्रधान व सफाई कर्मचारी जिम्मेदार होंगे । लोगो का कहना है की मामले में ग्राम प्रधान व सफाई कर्मचारी की मिली भगत रहती है कई बार शिकायत के बाद भी सफाई कार्य नही होता है मामले की शिकायत भाजपा नेता कुश शुक्ला ने फोन से सम्पर्क किया तो सफाई कर्मचारी की कमी बताकर टालमटोल किया गया जो सरकार के स्वच्छ भारत अभियान की अनदेखी का नमूना लगता है।

No comments:

Post a Comment