अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में प्रेरणा ऐप से सेल्फी के द्वारा उपस्थिति देने के निर्देश पर प्रदेश भर के शिक्षक इस एप के विरोध में उतर आए हैं उनका कहना है कि बच्चों के साथ सेल्फी भेजकर उपस्थित दर्ज कराना उनकी निजता उल्लंघन का है। एप पर शिक्षकों की सूचना की कोई प्राइवेसी नही रहेगी यह अव्यवहारिक व अमानवीय है। इस विषय सहित अन्य 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बिशेश्वरगंज के मंत्री जगरूप सिंह एवं उपाध्यक्ष उमेश चन्द द्विवेदी के नेतृत्व में शिक्षकों ने सरकार को सम्बोधित ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी को दिया। शिक्षकों का कहना है कि हम सभी अपने कर्तव्यों का निर्वाहन पूरे मनोयोग से कर रहे हैं सरकार को अपनी निरीक्षण व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करना चाहिए न कि किसी मशीन से फ़ोटो लेकर, कुछ शिक्षक तो एबीआरसी, एनपीआरसी/संकुल प्रभारी एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक जैसे अतिरिक्त प्रभार के कार्य भी कर रहे है फिर भी सरकार को हम सबके ऊपर भरोसा नही है। उन्होंने कहा हम सब इस प्रकार की व्यवस्था के खिलाफ हैं। सरकार संगठन के मांगों पर विचार करे। इस पर क्षेत्रीय विधायक ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि हम आप सबकी मांग को सरकार तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा शिक्षक समाज को दिशा दिखाता है मार्गदर्शन करता है उसके उचित मान सम्मान का ख्याल रखा जाएगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष शिवशंकर पाठक,उपाध्यक्ष अमित मिश्र, शिक्षक नेता रवि मोहन शुक्ल, विजय नरेश तिवारी, रामकुमार पाण्डेय, विपिन बिहारी तिवारी, महेंद्र तिवारी,राम कुमार पाण्डेय बृजभूषण त्रिपाठी, उमाकांत पाण्डेय सहित काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment