सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच (उ0प्र0)। नगर में स्थित सुन्दर शिशु मन्दिर जूनियर हाईस्कूल में पर्यावरण संरक्षण और पॉलीथिन उन्मूलन के लिए एक गोष्ठी कर बच्चों को शपथ दिलाई गई। विद्यालय के प्रबन्धक अतुल चन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रबंधक अतुल चन्द्र श्रीवास्तव ने पॉलीथिन की हानियां बताते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते कहा कि आज की पीढी कई गम्भीर समस्याओं के साथ पानी की समस्या से जूझ रही है इसका मुख्य कारण है पर्यावरण का दोहन व पॉलीथिन उपयोग क्योकि पॉलीथिन जमीन में दबकर सैकड़ों वर्ष तक पड़ी रहती है जिससे पानी को भूमि नही सोख पाती है वह दिन दूर नही जब लोग पानी के लाइन लगाए आगे कहा कि आज सभी को अच्छे से अच्छा फर्नीचर ठंडी हवा चाहिए लेकिन कोई पेड़ लगाना नही चाहता है।
पेड़ के फायदे बताते हुए कहा कि एक पेड़ एक वर्ष में 20 लाख टन कार्बन डाइ ऑक्साइड को सोखता है साथ ही एक लाख वर्ग मीटर की हवा को फिल्टर करने के साथ पेड़ के नीचे गर्मियों में औसतन 4 डिग्री तापमान कम रहता है यदि किसी के घर के पास 10 पेड़ लगे है तो जीवन 7 साल बढ़ सकता है। नेहरू युवा केन्द्र के ब्लॉक समन्वयक ने कहा कि आपके परिवार से जब कोई बाजार जाए तो उसे साथ थैला ले जाने की जिद करें, पॉलीथिन से प्रत्यक्ष रूप से आपको गन्दगी दिखाई पड़ती वही आवारा कई जानवर इसे खा लेते है जिससे वे मर जाते है।बच्चों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम न पॉलीथिन का भविष्य में उपयोग करंगे और दूसरों को न करने के लिए प्रेरित भी करंगे साथ ही अपने जन्मदिन पर एक वृक्षारोपण करंगे।
इस अवसर पर स्वांगि गुप्ता, संजना श्रीवास्तव, सुशील त्रिपाठी, बरखा नाग, अमृता, याशमीन, यशोदा, दीपा, लवकुश कुमार, प्रदीप कुमार, हरीश कुमार के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment