Thursday, September 26, 2019

घर मे गौ कसी करते उपकरण सहित एक दबोचा गया

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। क्षेत्र में गो कशी थमने का नाम नहीं दे रही है आए दिन घटना प्रकाश में आती ऐसी है गौकशी करने वालों के हौसले इतने बुलंद है दिल में खुलेआम अपने घर पर घटना को अंजाम दे रहे हैं।

        क्षेत्र में गौकसी का मामला प्रकाश में आने से हड़कंप मच गया,जमुनियां पुलिस चौकी के इंचार्ज ने गौकसी करते हुए मौके से एक को दबोच लिया है, थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष निवासी इस्तयाक पुत्र बब्बर शाह को सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उसके घर से गौकसी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया,साथ ही गौकसी करने के उपकरण भी  पुलिस ने बरामद किए है,सुबह इस्तयाक ने अपने घर मे गाय को मार दिया उसका मांस बेचने की जुगत में लगा था तभी मुखबिर की सूचना पर पहुंची जमुनिया चौकी की पुलिस ने गाय का मांस सहित उसको गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।
जमुनिया पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने बताया कि पिपरिया संतोष निवासी इश्तियाक ने अपने घर पर गाय को मार दिया। मौके पर पकड़ा गया लगभग 40 किलो  मांस सहित उपकरण बरामद किए गए मांस को बिक्री करने के लिए प्लानिंग बना रहा था। मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा था।

No comments:

Post a Comment