Sunday, September 8, 2019

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विदेशी डॉक्टरों ने देखे मरीज

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। अमीर हसन फारुकी मसू दिया मुबारका समित  के तत्वाधान में डिग्री कॉलेज नानपारा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दूसरे दिन भी  किया गया जिसमें  525 मरीजों का पंजीकरण किया गया इन मरीजों को विदेशी डॉक्टर योग को आन, डॉक्टर लाइव शिवाय, डॉक्टर लौनी हुआ, डॉक्टर हैंग मोके, डॉक्टर  सॉन्ग सुई ने मरीजों को देखा और उनकी जांच कराई  कैंप में आए सभी मरीजों को निशुल्क दवाएं दी गई इस मौके पर विद्यालय के अतीक अहमद, फुरकान फारुकी, नॉमिस मिश्रा, गुफरान फारुकी आदि  मौजूद रहे  आयोजित कैंप में आए मरीजों में सर्वाधिक पेट से संबंधित बीमारियों के मरीज आए  स्वास्थ शिविर कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिंगापुर के एनजीओ समन्वयक हाक का सक्रिय योगदान रहा। मालूम हो कि शनिवार को सुबह 10:00 बजे स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ नासिर सरकार व मुनीरा सरकार द्वारा किया गया था। प्रबंध समिति के अतीक अहमद ने बताया कि यह   स्वास्थ्य शिविर 9 सितंबर सोमवार तक चलेगा।

No comments:

Post a Comment