सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच (उ0प्र0)। कोतवाली नानपारा परिसर में पेड़ के नीचे खड़ी करके मोटरसाइकिल सवार जैसे कोतवाली में गया मोटरसाइकिल पैशन प्रो ब्लैक यूपी 40U 7946 गायब हो गई। कुछ ही देर बाद वापस होने पर मोटरसाइकिल नहीं मिली पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी दौड़ भाग की परंतु मोटरसाइकिल नहीं मिली है। मालूम हो कि नानपारा में चोरियों का आलम यह है कि लोग कोतवाली परिसर के आसपास भी चोरी करने से नहीं बाज आ रहे हैं । नानपारा थाना के ग्राम नवादा नानू जोत निवासी जामिन अली पुत्र शरीफ अली ने बताया कि कोतवाली में कुछ कार्य वर्ष आए थे और अपने चाचा शब्बीर अली पुत्र सुल्तान अली की मोटरसाइकिल लेकर आए थे मोटरसाइकिल पेड़ के नीचे खड़ी करके जैसे ही कोतवाली गए कुछ ही देर में मोटरसाइकिल गायब हो गई तत्काल पलट कर पुलिस को सूचना दी पुलिस में दौड़ भाग गया परंतु अभी तक मोटरसाइकिल कहीं से बरामद नहीं हुई है पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:
Post a Comment