डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। जिलाधिकारी के निर्देश पर कराई जा रही चेकिंग के दौरान उप जिलाधिकारी नानपारा राम आसरे वर्मा ने डिप्टी सीएमओ पीपी पांडे के साथ नानपारा बहराइच मार्ग पर सब रजिस्ट्रार कार्यालय के निकट एक चिकित्सक द्वारा चलाई जा रही सिटी क्लीनिक पर चेकिंग की इस दौरान पाया गया कि क्लीनिक सरकारी डॉक्टर की है परंतु उसके संचालन के कागजात डॉक्टर रफीक के नाम पर हैं।
इसके अलावा क्लीनिक पर कई खामियां थी मानक के विपरीत थी जिसके कारण क्लीनिक को सीज कर दिया गया है और वहां पर मौजूद 8 मरीजों तथा उनके देखरेख करने वालों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में भर्ती किया गया है। क्लीनिक सीज होने के बारे में डॉक्टर दिए डीएन त्रिपाठी से संपर्क करना चाहा परंतु बात नहीं हो सकी है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा के इंचार्ज डॉक्टर चंद्रभान ने बताया कि उनके पास 8 बच्चे मरीज आए थे इनमें से 3 को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है तीन का इलाज चल रहा है और दो मरीज स्वयं यहां से चले गए।


No comments:
Post a Comment