अय्यूब अंसारी (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)
नानपारा देहात (बहराइच) उ0प्र0। आज कृषि उत्पादन मंडी समिति में एक जहरीला सांप गौउवा कैरेट निकला प्राप्त जानकारी के अनुसार फल मंडी में प्रति दिन की तरह फल व्यपारी सुबह फल मंडी परिसर में अपना वयापार करने हेतु पहुँचे जब दुकान खोल कर फल आढ़ती शरीफ अली अपनी गद्दी पर बैठे और गद्दी की छत पर लगा पंखा चालू किया तो पंखे पर पहले से बैठा हुवा जहरीला सांप उनके ऊपर गिर गया जिससे कुछ समय तक वयापारी शरिफ अली और दुकान में मौजूद खरीदार और स्टॉप दहशत में आ गया किसी प्रकार वहां पर मौजूद वयापारी शाहिद अली खान ने लाठी के जरिये सांप को दुकान से भगाया ज्ञात हो कि फल मंडी बायपास रोड पर स्थित है और अगल बगल में खेत खलियान और तालाब वगैरह होने के कारण आये दिन यहाँ पर जहरीले सांप निकला करते हैं कुछ माह पूर्व फल मंडी परिसर में जहरीला कोबरा सांप निकला था तो व्यपारियों ने सपेरे को बुलाकर उसको पकड़वा कर जंगल में छुड़वा दिया था।

No comments:
Post a Comment