डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा द्वारा पुरानी तहसील के के अधीन आने वाली मुख्य सड़क से सटी रोड पटरी पर गलत तरीके से दुकानों का निर्माण कराया गया था यहां पर चार दुकानें और 1 जीना का निर्माण हुआ था बनाई गई दुकानों की नीलामी विगत 15 जुलाई को की गई थी जिनकी बोली 24 लाख तक पहुंच गई थी और 6 दुकानों में 3 दुकानों को नीलाम कर दिया गया था।
बाद में पता चला कि विगत दिनों नीलाम हुई दुकानों की नीलामी किन्ही कारणों से निरस्त कर दी गई है और इसके बाद दूसरी बोली लगवाई जाएगी दूसरी बोली की तिथि निश्चित हुई परंतु किन्ही कारणों से फिर से आगे बढ़ा दिया गया और अब 21 सितंबर को नीलामी होना है पूर्व में की गई नीलामी के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हुई लोगों का कहना था की तहसील की भूमि का सहन पूरी तरह से कब्जा करते हुए रोड पटरी पर नगरपालिका परिषद ने अवैध तरीके से अधिकारियों को मिलाकर दुकानों का निर्माण कराया है और एक बड़े अधिकारी के दबाव में दो दुकाने एक पत्रकार को और एक दुकान एक पत्रकार को दे दी गई है इसीलिए तीन दुकानों की नीलामी नहीं हुई थी इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नानपारा अशोक कुमार तिवारी एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नानपारा अब्दुल मोहित राजू से बात की गई तो उन्होंने बताया की पूर्व में इस स्थान का मुकदमा चल रहा था जिस के मामले में एक पत्रकार से यह तय हुआ था कि दो दुकाने बनने के बाद उसको दी जाएंगी परंतु एक दुकान के बारे में यह कहा कि उसकी नीलामी ही नहीं हुई थी किसी ने बोली नहीं बोला था परंतु इस बार कोर्ट के मामले को लेकर दो दुकानों को छोड़कर चार दुकानों की नीलामी सार्वजनिक रूप से 21 सितंबर को की जा रही है बोली के अनुसार दुकानों का एलाटमैंट होगा l

No comments:
Post a Comment