Monday, September 16, 2019

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पूर्व सघन चेकिंग, तलाशी के बाद एंट्री

कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जिला संवाददाता)
कानपुर, उ0प्र0। शास्त्री नगर में मुख्यमन्त्री की जनसभा मे सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किये गए। एक एक व्यक्ति की सघन चेकिंग के बाद सभा स्थल मे इंट्री हुई। 
मौक़े पर एस एस पी औऱ एस पी क्राइम, एस पी एल आई यू,  एस पी पश्चिम समेत कई थानो की फ़ोर्स व एल आई यू मौजूद रहे। आज शास्त्री नगर मे मुख्यमंत्री की जनसभा मे सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किए गए थे। 

एक-एक व्यक्ति की चेकिंग के बाद सभा स्थल में प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रवेश दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल का जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने भली भांति जायजा भी लिया।

No comments:

Post a Comment