Friday, September 13, 2019

लकड़ी का खंभा और जर्जर तार से हो सकती है दुर्घटना

प्रीतम सिंह (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
रिसिया/नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। विकासखंड रिसिया के ग्राम बद्रीपुरवा परसाखरगमन निवासीगण अजहर अली, वाजिद अली, मज़हर अली, शरीफ, दयाराम, सत्यपाल, मुकेश व मोहम्मद आरिफ आदि ने तहसील दिवस नानपारा में प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि गांव मैं लकड़ी  का खम्भे पर पुराने और जर्जर तार लगे हैं जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। गांव में ट्रांसफार्मर ना होने से लो वोल्टेज की समस्या भी रहती है ग्रामीणों ने कई अन्य प्रार्थना पत्र भी दिए हैं, जनसुनवाई पोर्टल पर, विद्युत विभाग के टोल फ्री नंबर तथा संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की और अवगत भी करता लेकिन यह समस्या जस की तस बनी हुई है कोई भी इस ओर ध्यान नही दे रहा है। जबकि जर्जर पोल के कारण कभी भी दुर्घटना घटित हो सकती है जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ सकता है। पीड़ित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि अविलंब विद्युतीकरण सही कराया जाए नही तो हम सभी सड़को पर उतरने को विवस होंगे।

No comments:

Post a Comment