Monday, September 9, 2019

ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार गणपति बप्पा सुपरस्टार

दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिला संवाददाता)
बहराइच/नानपारा (उ0प्र0)। हे गण नायक हे जन सुखदायक फिर जन जन का कल्याण करो से नानपारा गुंजायमान हो रहा है। गणेश पूजा स्थलों पर सुबह और शाम संगीत मय वातावरण बन जाता है और सैकड़ों भक्त गड़ एकत्र होकर पूजा करने लगते है नगर के माधव दास मन्दिर, कायस्थ टोला, गोंडियन टोला, नई बस्ती, और स्टेशन बाजार में गणेश पूजा के मंडप सजे हुए है सुबह औऱ शाम आरती के समय  गणेश पूजा स्थलों पर  भारी संख्या में लोग पहुचंते है आरती के उपरान्त बच्चे ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार गणपति बप्पा  सुपर स्टार जैसे कई नारे लगाते हुए खुशी से झूमने लगते है। गणेश पूजा समिति बाबा माधव दास मन्दिर के अध्यक्ष वंशीधर रस्तोगी ने बताया कि   सर्वेश्वर दयाल रास लीला एवं  झांकी व्रन्दावन द्वारा श्री कृष्ण की रासलीला का मंचन रात्रि 9 से प्रातः 1 बजे तक  किया जा रहा है  जो  11 सितम्बर तक चलेगा । वही  बाल गणेश पूजा कायस्थ टोला समिति के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने बताया कि 9 सितम्बर को रात्रि जागरण व 11 सितम्बर को भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।
गणेश पूजा समिति बाबा माधव दास मन्दिर के महामंत्री जयदिश श्रीवास्तव ने बताया कि 11 सितम्बर में महाआरती होगी और 12 सितम्बर को नगर भृमण करते हुए गायघाट में विसर्जन होगा वही गणेश पूजा समिति के द्वारा  विसर्जन मार्ग को सही करने  व यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के साथ  विसर्जन स्थल गायघाट पर विसर्जन के समय गोताखोर, नाव और प्रकाश की व्यवस्था के लिए प्रशासन से मांग की गई है।

No comments:

Post a Comment