Wednesday, September 25, 2019

सड़क पर चल रहा पानी, आवागमन बाधित, दुर्घटना की आशंका

प्रीतम सिंह (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
रिसिया/बाबागंज, बहराइच (उ0प्र0)। स्थानीय कस्बे से जाने वाली कैलाशपुर झूमनगांव सड़क पर दोदरा नाला के ऊपर बनी सड़क पर पानी चल रहा है जिससे आवागमन बाधित है। इस पुलिया के दोनों ओर की दीवाल पानी के बहाव में बह जाने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। बाबागंज ब्लॉक मुख्यालय से रामनगर, विशुनपुर, चिंगीपुरवा, अधीनगांव, चित्रहिया, जिगरिया, फूलपुरवा, गुलमागांव, थनइगांव, बॉसौना गांव, गढ़राहवा, शंकरपुर, बस्तीगांव, सहित दर्जनों गांवों के लोगो को कैलाशपुर झूमन गांव, गंगापुर, परगहवा, गैस एजेंसी मिहींपुरवा, आदि जगह आने जाने में दिक्कतें उठानी पड़ रही है उमरानाला के इस सड़क पर पानी के बहाव के कारण छोटे बच्चे स्कूल नहीं आ पाते इसी साथ पर बनी पुलिया पिक्चर दोनों और बनी दीवारों के जल जाने से साइकिल सवारों को भी इधर बरसात की कि नीचे गिर जाने का डर बना रहता है पति राम वर्मा नरेंद्र वर्मा सहित कई लोगों ने पुल के दोनों ओर दीवार उठाए जाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment