Sunday, September 15, 2019

तीर्थयात्रियों से गंगा में गंदगी न फैलाने की अपील, घाटों पर सफाई

कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जिला संवाददाता)
बिठूर, कानपुर (उ0प्र0)। स्वच्छता ही सेवा बरसों से निस्वार्थ सेवा करते चले आ रहे गंगा सुरक्षा दल के सदस्य प्रत्येक रविवार की तरह आज बिठूर के गंगा घाटों पर चलाया स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान इस महा अभियान में ब्रह्मा वर्त घाट सीता घाट भैरव घाट कौरव घाट कौशल्या घाट रानी लक्ष्मीबाई घाट एवं गंगा में पड़ा कूड़ा कचरा पॉलीथिन आदि को बाहर निकाला गया व गंगा घाटों की साफ-सफाई की गई। 
वही तीर्थ पर  पितृपक्ष में स्नान दान के लिए श्रद्धालुओं का लगा ताता मौजूद तीर्थयात्रियों व पंडा से मां गंगा में किसी भी प्रकार की गंदगी ना करने की अपील भी की गई वही सदस्यों का कहना है सरकार के लाख प्रयासों के बाद भी गंगा घाटों पर गंदगी  विसर्जन करने व कराए जाने वाले लोगों पर जब तक कार्यवाही नहीं की जाएगी तब तक गंदगी का खत्म होना असंभव है जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं करना चाहते इन सारी समस्याओं से सदस्यों को जूझना पड़ता है जब गंगा सफाई के नाम पर सरकार करोड़ों खर्च कर रही है  बिठूर तीर्थ पर नमामि गंगे के सफाई कर्मचारी भी मौजूद है  लेकिन वह अपने दायित्व का निर्वाह नहीं करना चाहते व उन्हें गाइड करने में लगे मेट को सिर्फ हाजिरी से मतलब है काम से नहीं। 
इस मामले की शिकायत स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ निर्मला सिंह नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी वह जिलाधिकारी सहित कई अन्य अधिकारियों से भी शिकायत की जा चुकी है इस  विषय में गंगा सभा कमेटी की घोर लापरवाही है जिसके कारण  तीर्थ पर गंदगी व अराजकता बनी रहती है गंगा सभा कमेटी चाहे तो तीर्थ पर नहीं हो सकती है गंदगी व अराजकता मौके पर बचचा तिवारी कल्लू मिश्रा राजू बाबा गोलू सिंह लालजी अवस्थी शशांक मोहित गुप्ता अखिलेश टिल्लू द्विवेदी सौरभ अनिल रामविलास निषाद सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment