Friday, September 13, 2019

ग्राम सर्रामुंदरी कोटेदार ने भ्रष्टाचार की हद पार की

राशिद अली (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
बलहा/बहराइच (उ0प्र0)। ब्लॉक बलहा के अंतर्गत आने वाला खण्ड  बलहा के ग्राम सर्रा मुंदरी में  वहां के कोटेदार कोई और है और वितरण कोई और ही करता है ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि कोटेदार राशन में कटौती रहे है इस बारे में जब ग्रामीण लोंगो ने पूछा की राशन कम क्यों दे रहे हो  तो दबंग कोटेदार ने कहा लेना हो तो लो नही तो जाओ अपने घर जो भ्रष्टाचार की हद कोटे में पार कर रखी ग्रामीणों ने बताया कि यदि किसी के पात्र गृहस्थी कार्ड में 7 यूनिट हैं तो कोटेदार सिर्फ पांच यूनिट का ही राशन देता है और पांच यूनिट पर प्रति यूनिट 1 किलो के हिसाब से काटता है दबंगई इतनी सर चढ़कर बोल रही है। 
इस बारे में जब हमारे संवाददाता ने सप्लाई इंस्पेक्टर से फ़ोन पर बात की तो सप्लाई इंस्पेक्टर ने कहा पूरा राशन दो नही तो की होगी करवाई लेकिन दबंग कोटेदार ने अधिकारियों की नही मानी बात। सवाल ये है कि अधिकारी कहे और कोटेदार बात माने! इससे साफ जाहिर होता है कि सप्लाई इंस्पेक्टर का भी हाथ है।

No comments:

Post a Comment