Friday, September 20, 2019

पोषण माह अंतर्गत अंश परियोजना द्वारा पोषण उत्सव कार्यक्रम

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर/बहराइच, उ0प्र0। गुरुवार को पोषण माह अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय विशेश्वरगंज में अंश परियोजना द्वारा पोषण उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस उत्सव का उद्देश्य बच्चों को कुपोषण से दूर रखना तथा संतुलित आहार की महत्वपूर्ण जानकारियां देना था। इस कार्यक्रम में तरह तरह की पोषण से संबंधित रंगोली बनाई गई जो आकर्षण का केंद्र थी। 
इसके अलावा बी0एम0आई0 की जांच एवं मेडिकल जांच स्टाल भी लगाया गया जिसमें पोषक तत्त्वों से संबंधित विभिन्न पोषक तत्व शामिल थे। उत्सव में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश जी ने सभी बच्चो को कुपोषण से बचने के उपाय बताए  और संतुलित आहार लेने की सलाह दी।  इस अवसर पर संतोष, हुस्न बानो, नरेंद्र, इरफान, यशवंत आदि का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment