सुजीत कुमार सिंह (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
अम्बेडकरनगर, उ0प्र0। पुलिस लाइन स्थित सभागार में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व पुलिस अधीक्षक महोदय वीरेन्द्र कुमार मिश्र द्वारा सैनिक सम्मलेन व अपराध-गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक श्री अवनीश कुमार मिश्र , क्षेत्राधिकारीगण / प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
गोष्ठी के दौरान विवेचना निस्तारण , अपराध-नियंत्रण ,सीसीटीएनएस के माध्यम से केस डायरी/आरोप पत्र/अन्तिम रिपोर्ट का किता किया जाना, UPCOP Mobile App पर प्राप्त होने वाले शिकायतों /चरित्र सत्यापन पर कार्यवाही , एन्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा कार्यवाही , सक्रिय अपराधियों के गैंगों का पंजीकरण, बच्चा चोर के सम्बन्ध में अफवाह फैलाने वाले व हिंसा करने वाले व्यक्तियों का चिन्हाकन/उनके विरूद्ध कार्यवाही, दैनिक फूट पेट्रोलिंग, अवैध खनन की रोकथाम एवं खनन माफिआओं का चिन्हांकन एवं कार्यवाही, मोहर्रम त्योहार/गणेश चतुर्थी त्योहार व आगामी दुर्गा पूजा त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में एवं अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए व आदेशों-निर्देशों से अवगत कराया गया एवं सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया ।
सैनिक सम्मेलन में आरक्षियों की समस्याओं से अवगत होकर त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


No comments:
Post a Comment