Sunday, September 15, 2019

धान की फसल में लाइलाज रोग लगने से किसान परेशान

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। तहसील क्षेत्र के जमुनियां खास सहित कई गांवों में किसानो की तैयार धान की फसल में रोग लगने से किसानों के दिलो की धड़कने बढ़ने लगी है,क्षेत्र में धान की तैयार खेत में खड़ी फसलो कि बाली पहले तो लाल पड़ जाती है फिर काली पड़ कर सूखने लगी है जिसके चलते किसानों की चिंताए बढ़ने लगी है,किसानो की दिन रात की फसल में की गई मेहनत पर पानी फिरता जा रहा ऐसा मामला क्षेत्र के कई कास्तकारों की फसलो में देखने को मिल रहा,किसान अपनी रोगी फसल को काट कर शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रो में पेस्टिसाइड के दुकानदारो के पास उपचार के लिए भटकते फिरते है लेकिन पेस्टिसाइड के दुकानदारो के पास भी इस तरह के रोग का कोई स्थाही उपचार नही मिल पा रहा है,इससे पूर्व में कम बारिश होने के कारण किसान अपने खेतों में खाद पानी व अन्य रोगों में दवाई लगाते लगाते  काफी रुपये खर्च कर तंग आ चुका है,फसल में यह रोग लगने का अनुमान किसान क्षेत्र में कम वर्षा होना होंने की बजह मान कर चल रहे हैं,अगर इसी तरह यह रोग फसलो में फैलता रहा तो किसान की आय कम हो जाएगी जिससे उसके ग्रह के कारोबार में कमी आ सकती है।

राम नरायन शर्मा कास्तकार निवासी जमुनियां-ने बताया कि मेरी कास्ट भूमि जमुनियां में स्थित है दस एकड़ धान की खड़ी फसल में रोग लगने से उसकी बालो सूखने लगी खेत मे लगभग 60 फीसदी फसल सूख गई,उपचार के लिए कई दुकानदारो से परामर्श किया कोई स्थायी हल अभी तक नही निकला। रामपाल वर्मा कास्तकार-ने बताया कि मेरे दो एकड़ से ज्यादा धान के खेत मे बाली लाल होकर सूखने लगी लगभग 20 फीसदी धान की फसल सूख चुकी है कई जानकारों से उपचार के लिए जानकारी जुटाई कोई समाधान नही हो पा रहा है।
राममूर्तिलाल कास्तकार ने बताया कि मेरे धान की फसल की बाली लाल होकर सूखने लगी दवाई लगाने पर खेत की स्थिति ठीक नही हो पा रही।सरदार कमलजीत सिंह निवासी सपहा ने बताया कि मेरी जमीन में धान की फसल की बाली लाल होकर सूखने लगी लगभग 60 फीसदी फसल में रोग फैल चुका है दवाई काम नही कर रही है।

No comments:

Post a Comment