Thursday, September 12, 2019

पुलिस चौकी बहराइच के समीप से गायब हुई अधेड़ औरत

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। मामला जनपद बहराइच शहर में स्थति तिकोनी बाग पुलिस चौकी के समीप का है जहां करमी पत्नी बलजोर निवासी अम्बेडकर नगर खसहा मोहम्मदपुर थाना राम गांव सुस्ताने के लिए बैठी थी और पति बलजोर दवाई लेने के लिए गया था वापस आने पर बलजोर को अपनी पत्नी करमी नियत स्थान पर नहीं मिली इस पर बलजोर द्वारा पत्नी को खूब तलाशा गया आस-पास पता लगाया गया परन्तु कोई जानकारी नही हुई बलजोर द्वारा बताया गया कि पत्नी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और अपनी लड़की के घर जाने की बात कर रही थी हो सकता है कि वहां चली गई हो इस लिए खोजबीन जारी रखते हुए पुत्री के ससुराल सम्पर्क किया परन्तु मेरी पत्नी वहां भी नही पहुंची है और अभी तक कोई सुराग नही मिला है।

No comments:

Post a Comment