Saturday, September 14, 2019

रेलवे कर्मी दोपहर में करते हैं सफाई का काम, जनमानस को परेशानी

राशिद अली (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
बलहा/नानपारा (बहराइच) उ0प्र0। नानपारा रेल विभाग के सफाई कर्मियों के कारण रेलवे स्टेशन के निकट के दुकानदारों और राहगीरों को काफी दिक्कत उठानी पड़ती है ज्ञात हो की हिंदुस्तान का रेल महकमा के कर्मचारियों, अधिकारियों की कार्यगुजारी से रेल की यात्रा करने सभी लोग भली भांति परिचित हैं यह बिलकुल बेलगाम होते हैं अपनी ही करते हैं सुनते किसी की नहीं है रेलवे स्टेशन, ट्रेन की बोगी,ट्रेन का शौचालय आदि जगहों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं रहती है खैर हम बात कर रहे हैं रेलवे विभाग नानपारा के सफाई कर्मचारियों की वैसे नियमानुसार किसी भी विभाग में प्रतिदिन दफ्तर कार्य प्रराम्भ होने से पूर्व सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाती है मगर नानपारा के रेलवे विभाग के सफाई कर्मचारी प्रति दिन दोपहर 12 बजे से सफाई का कार्य शुरू करते हैं जिससे यात्रा करने वाले यात्रियों को तो असुविधा होती ही है साथ ही रेलवे विभाग की दुकानों में व्यपार करने वाले दुकानदारों को भी दिक्कत उठानी पड़ती है। 
दिन काफी बीत जाने पर सफाई से वायु प्रदूषण होने के कारण इस तरफ से निकलने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है रेलवे विभाग की दुकानों में खाने व नाश्ते की दुकाने चलाने वाले दुकानदारों को इससे अधिक दिक्कत उठानी पड़ती है उनकी दुकानों पर बिकने वाला खाने पीने का सामान प्रदूषित होता है जिससे विभिन्न प्रकार के रोगों को फैलने का खतरा भी बना रहता है मगर इस पर न तो रेलवे प्रशासन ध्यान देता है और न ही सफाई कर्मी रेलवे स्टेशन के निकट रहने वाले लोगों के साथ ही दुकाने चलाने वाले लोगों ने नानपारा रेलवे स्टेशन प्रसासन से मांग की है कि सफाई का कार्य प्रति दिन प्रातः काल में करने का निर्देश सफाई कर्मियों को दिया जाये जिससे जनमानस को दिक्कत का सामना न करना पड़े और खाने पीने का सामान प्रदूषित होने से बच सके।

No comments:

Post a Comment