अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। थाना क्षेत्र के विशेश्वरगंज बाजार निवासी साधूराम विश्वकर्मा पुत्र राम फेरन विश्वकर्मा के यहां बीती रात अज्ञात चोरों ने घर के पीछे पक्की दीवाल काटकर अंदर कमरे में घुस आए तथा बक्से में रखा कीमती आभूषण 1 जोड़ी झुमकी 1 जोडा बाला दो अंगूठी सोने के तथा 3 जोड़ी पायल 6 चांदी का सिक्का तथा ₹10, हजार रुपये नगद समेत पचास हजार रुपये का सामान उठा ले गए।
आंख खुली तो देखा सारा सामान बिखरा पड़ा था भुक्तभोगी ने उपरोक्त घटना की सूचना स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जाने की तहरीर दी है। भुक्तभोगी ने बताया कि मुख्य बाजार के रास्ते के मकान से चोरों ने जिस तरीके से पक्के मकान में सेंध लगाकर सामान की चोरी की है। उससे चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल का जायजा नहीं लिया।

No comments:
Post a Comment