ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष के कास्तकारों की कास्टभूमि खटीमा माधोटांडा रोड से उत्तर दिशा में स्थित है,मंगलवार को बाघ जंगल से बाहर खेतो में निकल आया सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई,मौके पर बाघ के पगचिन्ह मिलने से धान के खेतो की रखवाली कर रहे रखबालो में दहशत का माहौल बना हुआ है,क्षेत्र में किसानों की फसल को जंगली वन्यजीवो से बचाव के लिए खासतौर पर किसान फसलो की रखवाली करने के लिए रात दिन खेतो पर रहते है, आए दिन अक्सर जंगली वन्यजीव जंगल से बाहर निकल आते है।
इस स्थिति में फसल की रखवाली करने वाले किसानों को जगंली जानवरों से खतरा बना रहता है,ग्रामीणों ने बताया कि सुबह को बाघ के पगचिन्ह देखे गए सूचना पर वन विभाग के लोग मौके पर आए थे इससे एक दिन पहले भी शाम को बाघ देखा गया था। महोव रेंजर गिरिराज सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया,पगचिन्ह मिले थे देखे पुराने पगचिन्ह थे।

No comments:
Post a Comment