सं0सू0 एजेंसी (NNI Coverage)
मथुरा, उ0प्र0। पीएम मोदी ने कृष्ण भूमि मथुरा में लगभग 11 सौ करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम मोदी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। मथुरा में पीएम ने स्वच्छता ही सेवा 2019 की शुरुआत की। कचरा प्रबंधन से जुड़ी महिलाओं से मिले पीएम मोदी। पीएम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम लांच किया। पीएम ने मथुरा में पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम लांच किया। पीएम मोदी ने पशु आरोग्य मेले का उद्घाटन किया। पीएम ने पशुओं के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। पीएम ने वहां पर गौ सेवा भी की और देश को 40 पशु एंबुलेंस की सौगात दी।

No comments:
Post a Comment