Sunday, September 29, 2019

फ्रूट होलशेलर एसोसिएसन की बैठक आयोजित की गई

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर (बहराइच) उ0प्र0। फ्रूट होलसेलर एसोसिएसन की मासिक बैठक का आयोजन फल मंडी परिसर में हाजी शमीम अंसारी के पार्थिस्थान पर आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष लियाक़त अली ने की संचालन कार्यवाहक अध्यक्ष राशिद अली ने किया इस दौरान फल व्यपारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई तथा ठेले वालों का पालीथीन और सड़क किनारे दुकान चलाने के कारण किए जा रहे चालान पर रोष व्यक्त किया गया कार्यवाहक अध्यक्ष राशिद अली ने जानकारी देते हुए बताया कि पॉलीथिन में फल बेचने पर ठेले वालों का चालान कर दिया जाता है सड़क किनारे पर ठेले लगाने पर कभी तराजू ,बाँट पर मोहर के नाम पर चालान कर दिया जाता है इससे फुटकर फल बेचने वालों को काफी दिक्कत उठानी पड़ती है सरकार ने जो पॉलीथिन बंद करने का फैसला लिया है वह जनहित में सही है मगर इन गरीब लोगों का चालान पॉलीथिन के नाम पर कर दिया जाता है सर्वप्रथम सरकार पॉलीथिन का निर्माण करने वाली कम्पनियों को बंद करवा दे और जो पॉलीथिन का कारोबार करते हैं उन पर कार्यवाही करें जब यह गरीब लोग जो ठेला खोमचा लगाकर अपना परिवार चला रहे हैं इनको पॉलीथिन कहीं नहीं मिलेगी तो यह खुद ब खुद पॉलीथिन में फल देना बंद कर देंगे। 
उन्होंने कहा कि जब स्थानीय नगर पालिका प्रशासन ने ने ठेले खोमचे लगाने के लिए कोई स्थान निर्धारित नहीं किया है तो यह लोग सड़क किनारे अपना कारोबार करने को विवश हैं अगर इन लोगों कोई जगह अपना व्यपार करने के लिए दे दी जाये तो यह लोग अपना कारोबार वहां पर कर लेंगे सड़क किनारे पर ठेले आदि लगाने की जरुरत ही नहीं पड़ेगी उन्होंने बताया कि महीने की एक तारीख को फल मंडी पूर्ण रूप से बंद रहेगी और बिक्री या खरीदारी का कोई कार्य फल मंडी में नहीं किया जायेगा और अगर इसके विपरीत किसी ने व्यपार किया तो एसोसिएसन उस वयापारी पर नियमानुसार कार्यवाही करेगा जो एसोसिएसन में पूर्व से लिखा पढ़ी में दर्ज है फल व्यपारियों कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रसासन का ध्यान इस तरफ कराते हुए कहा कि क़स्बे में कई केला प्लांट वर्तमान समय में स्थापित है उन प्लांटों पर कच्चे केले के किसान गाड़ियों पर केला लादकर पहुंचाते हैं आने वाले फल का गेट पास भी नहीं होता है और न ही मंडी शुल्क यह किसान जमा करते हैं इससे समिति के राजस्व की चोरी तो होती ही है साथ ही हम व्यपारियों के कारोबार पर भी इसका असर पड़ रहा है केला किसान मंडी में केला न लाकर सीधे प्लांट पर पहुचाते हैं और यह केला प्लांट वाले अपने प्लांट से ही फुटकर कारोबार करने वालों के हाथ पक्के केले की बिक्री करते हैं जिससे फल व्यपारियों के कारोबार पर असर होता है और व्यपारियों का बकाया पैसा भी बहुत डूब रहा है। एसोसिएसन ने सभी फुटकर फल का कारोबार करने वाले लोगों से कहा कि अगर वह खुद सीधे प्लांट से केला लाकर बेचेंगे तो उनको मंडी से कोई और भी फल नहीं दिया जायेगा और उन पर कार्यवाही भी की जायेगी एसोसिएसन के नियम के हिसाब से इस बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक सब्बू खान, शौकत अली फ़ैज़ी, मोहम्मद यूसुफ़, रईस खान, मोहम्मद इरफान, तारिक़ अली, अशिफ अली, इरफ़ान अली, सुफ़यान अली, शरिफ अली, सरदार अहमद ,महासचिव नुरुल हुदा, कोषाध्यक्ष मोहम्मद सलीम राजू, मोहम्मद अकरम, अब्दुल वहीद,रिज़वान अली,बबलू अंसारी,मोहम्मद हनीफ,अनवार अहमद,तन्ज़ील शेख,सज्जाद अली,पप्पू खान,मोबीन खान,नदीम बेग,मोहम्मद शाहिद अली खान,दिलशाद फ़ैज़ी,सहित समस्त फल वयापारी मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment