Saturday, September 14, 2019

हिंदी दिवस पर दी रोचक जानकारियां, कहा चौथी सबसे बड़ी भाषा

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच (उ0प्र0)। स्थानीय राहत जनता इंटर कॉलेज नानपारा में हिंदी दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। हिन्दी दिवस के अवसर पर सभी बच्चों को हिंदी भाषा के विषय से जुड़ी रोचक जानकारिया भी प्रदान की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ दीनबंधु शुक्ल ने बाद में एक विचार गोष्ठी आयोजित कर सभी लोगों को हिंदी भाषा के महत्व और उस चीज से जुड़ी हुई जानकारियों को साझा किया। उन्होंने बताया की हिंदी विश्व की सबसे ज्यादा बोले जाने वाली चौथी सबसे बड़ी भाषा है ।ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में लगभग 44% लोग हिंदी भाषा बोलते हैं । विश्व स्तर पर भी हिंदी के महत्व को सारी दुनिया ने महसूस किया है बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी हिंदी भाषा को महत्व दे रही हैं। बड़ी-बड़ी ई-कॉमर्स की कंपनियां हिंदी में अपना साइट विकसित करके व्यापार कर रही  हैं । इंटरनेट के प्रयोग में भी हिंदी भाषा का काफी महत्व है विश्व में लगभग 20 करोड लोग हिंदी का प्रयोग इंटरनेट के माध्यम से कर रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता रामकृष्ण यादव ने भारतेंदु हरिश्चंद्र की पंक्तियों को दोहराया कि निज भाषा उन्नति अहै सब उन्नति का मूल उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाला व्यक्ति हिंदी भाषा में अपने आपको ज्यादा सहज और सरल महसूस करता है उसकी अभिव्यक्ति हिंदी भाषा में ही आसान होती है। 
विद्यालय के प्रवक्ता अरुण प्रकाश चौधरी ने इस अवसर पर बताया किस संप्रेषण के लिए हिंदी से अच्छी भाषा कोई और नहीं है उन्होंने हिंदी को केवल भाषा ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय एकता का प्रतीक भी बताया विद्यालय के अध्यापक मोहम्मद शरीफ अंसारी ने इस अवसर पर बताया कि हिंदी हमारा स्वाभिमान है और हम सबको अपनी भाषा पर गर्व होना चाहिए हिंदी के माध्यम से किए गए कार्य ज्यादा सरल और सहज होते हैं विचार गोष्ठी में अजय कुमार यादव, राजेंद्र प्रताप गुप्ता, माजिद अली शाह, शब्बीर अहमद, अल्ताफ हुसैन अंसारी, सोनू मिश्रा, वजीहुद्दीन अंसारी, अब्दुल्लाह अंसारी, खालिद मुर्तजा उस्मानी, आबिद अली, संजय वर्मा, कलीमुल्लाह, मोहम्मद शमीम, काजी इरशाद, अहमद इरफान अहमद के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment