Tuesday, September 24, 2019

महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में कार्यक्रमो का आयोजन

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। श्री महाराजा अग्रसेन जी की जयन्ती  के उपलक्ष्य में आज श्री श्याम प्रभु मंदिर में अग्रवाल बंधुओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का  आयोजन किया गया जो दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ जिसमे बैलून गेम,आर्ट एण्ड क्राफ्ट जूनियर रंगोली डेकोरेशन ,इंडियन आइडल 1 मिनट,गेम क्वीन आदि विभिन्न प्रकार के कार्यकामो का आयोजन मंदिर प्रागण में हुआ। इस कायक्रम की संख्या में इंडियन आइडल आपने आप मे अद्भुत कार्यकाम रहा इस कार्यक्रम में राधा छपरिया अनामिका टेकरीवाल नमिता खेमका निधि  पोद्दार आदि लोगो ने संगीतमय गायन से सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। 
कार्यक्रमों को मारवाड़ी युवा मंच द्वारा बहुत सुंदर तरीके से आयोजन किया गया ! अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश भीमराजका इतने सुंदर कार्यक्रम का आयोजन करने हेतु मारवाड़ी युवा मँच के सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया आगामी 29 तारीख़ को महाराजा अग्रसेन की जयन्ती का भव्य आयोजन डालमिया धर्मशाला में सम्पन्न होगा।

No comments:

Post a Comment