डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। जिले के बलहा विधान सभा (सुरक्षित ) क्षेत्र से 2012 व 2017 में दो बार बसपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़कर भाजपा प्रत्याशियों से पराजित हुई किरण भारती को समाज वादी पार्टी बलहा विधान सभा की रिक्त सीट पर होने वाले उप चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारने जा रही है पार्टी सुप्रीमो पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव से मुलाकात और उनसे हरी झण्डी मिलने के बाद किरण भारती के समर्थक काफी उत्साहित हैं जिले के कद्दावर लीडर पूर्व मन्त्री व विधायक मटेरा यासर शाह से उनके आवास पर भेंट कर किरण भारती ने धन्यवाद ज्ञापित कर आशीर्वाद हासिल किया। किरण भारती को प्रत्याशी बनाय जाने की घोषणा होते ही पूर्व सपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायन यादव भी पूरे दल बल के साथ क्षेत्र में अपने संगठन के साथियों से सम्पर्क कर पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के सन्देश व निर्देश से उनको अवगत करा रहें हैं।
बलहा सुरक्षित सीट पर दूसरी बार उप चुनाव होने जा रहा है 2012 में बलहा विधान विधान सभा से निर्वाचित भाजपा विधायक सावित्री बाई फूले के 2014 में सांसद निर्वाचित होने पर पहली बार इस सीट पर प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव सरकार के जमाने में उप चुनाव हुआ था जिसमें सत्ताधारी पार्टी सपा से प्रत्याशी रहे बंशीधर बौद्ध ने लगभग 99000 हजार मत हासिल किये थे वह विधायक निर्वाचित होने के बाद अखिलेश यादव सरकार में राज्यमन्त्री भी बने।
2012 के विधान सभा चुनाव में चार बड़े राजनैतिक दलों के प्रतियाशियों को मिलने वाले वोटो को देखा जाय तो भाजपा प्रत्याशी सावित्री बाई फूले को लगभग 59000 हजार बसपा की किरण भारती को 39000 हजार सपा के शब्बीर बाल्मीकि को 35000 हजार और कांग्रेस की पूनम किशोर को 24000 हजार के करीब मत हासिल हुवे थे।
2017 के विधान सभा चुनाव में भाजपा के अक्षयबर लाल गोंड को लगभग 1,02000 हजार बसपा की किरण भारती को 58000 हजार और सपा के बन्शी धर बौद्ध को 29000 हजार मत हासिल हुवे थे।2019 में हुवे लोकसभा चुनाव में बलहा विधायक अक्षयबर लाल गोंड के सांसद निर्वाचित होने से रिक्त हुई सीट पर होने वाले उप चुनाव को देखते हुवे समाजवादी पार्टी ने दो बार विधान सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले नम्बर दो (रनर) रहीं बसपा छोड़ सपा में सम्मलित हुई किरण भारती को प्रत्याशी बनाने का मन बनाया है। किरण भारती के चुनावी मैदान में आने से इस सीट पर मुकाबला काफी रोचक होने की उम्मीद पाई जा रही है।
वैसे बलहा विधान सभा में होने वाले उप चुनाव को लेकर सपा बसपा को छोड़ अभी किसी अन्य दल से प्रत्याशी का नाम सामने नही आया है सभी की निगाहें सत्ता धारी दल भाजपा पर टिकी हुई हैं। चुनाव आयोग से अभी इस सीट पर होने वाले उप चुनाव को लेकर कोई घोषणा नही हुई है मगर भाजपा ने जमीनी स्तर पर अपनी तैयारियां शुरू कर रख्खी है स्थानीय संगठन और बूथ कमेटियो को मज़बूत करने के साथ ही भाजपा नेता व मन्त्री लगातार क्षेत्र में दौरे कर रहें है प्रदेश सरकार के दो मन्त्रियों और प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों को यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई है साथ ही बहराइच सांसद अक्षयबर लाल गोंड उनके पुत्र डा0 आनन्द गोंड व अन्य स्थानीय नेता लगातार जन सम्पर्क कर रहें हैं प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्य नाथ भी पिछले दिनों एक बड़े कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्रीय मतदाताओं से रु बरु हो चुके हैं यह उप चुनाव सत्ताधारी पार्टी के साथ ही विपक्ष के लिये भी प्रतिष्ठा का चुनाव माना जा रहा है।

No comments:
Post a Comment