Monday, September 30, 2019

माँ दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कर कलशयात्रा, श्रीमद्भागवत कथा

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। तहसील क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर जमुनियां में देवी स्थान पर रविवार को श्रीमद् भागवत गीता का शुभारंभ किया गया सबसे पहले मां दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा बेबी स्थान पर की गई गांव में शोभायात्रा निकाली गई जो कि देवी स्थान से चलकर लक्ष्मीपुर जमुनिया के गली चौराहा से होते हुए शाम को लक्ष्मीपुर देवी स्थान पर समापन किया गया। 
साथ ही श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कर दिया गया जिसमें कथावाचक राजेश शर्मा प्रवचन करते हुए भगवान श्री राम जनक के चरित्र का विस्तार से वर्णन किया कथा का समापन 7 अक्टूबर को किया जाएगा उसी दिन भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा कार्यक्रम में मुख्य रुप से श्याम बिहारी राजपूत रामदयाल राजपूत महंत छेदा लाल श्यामलाल वर्मा राम भरोसे लाल बीडीसी सहित दर्जनों सहियोग कर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment