Wednesday, September 11, 2019

डीएम व एसपी ने किया नीमगांव थाने का निरीक्षण

यूसुफ अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
लखीमपुर/खीरी, उ0प्र0। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा थाना नीमगांव का निरीक्षण किया गया इस दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय हवालात, मालखाना, कंप्यूटर-कक्ष मेस ,बैरक आदि का निरीक्षण करते हुए परिसर को साफ व स्वच्छ रखने तथा कार्यालय के अभिलेखों के बेहतर व व्यवस्थित रखरखाव एवं उनको अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया लम्बित प्रार्थना पत्रों, आईजीआरएस व विवेचनाओं आदि के शीघ्र निस्तारण व वांछित वारटिंयो की शत प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिया गये थाने पर आने वाले पीड़ित शिकायतकर्ता की हेल्प डेस्क के माध्यम से शत प्रतिशत सुनवाई करते हुए प्रकरण की जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। थाने पर दाखिल विभ्भिन अभियोगों से संबंधित वाहनों का निर्णयोपरांत निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

No comments:

Post a Comment