Saturday, September 21, 2019

जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच (उ0प्र0)। स्थानीय राहत जनता इंटर कॉलेज नानपारा में जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। माध्यमिक स्कूलों की इस जनपद की प्रतियोगिता के द्वारा ही मंडल स्तर पर जनपद की टीम का चयन होना है इसके लिए राहत जनता इंटर कॉलेज नानपारा की सीनियर और जूनियर टीम महाराज सिंह इंटर कॉलेज बहराइच की सीनियर एवं जूनियर जी सरस्वती इंटर कॉलेज रिसिया की सीनियर टीम नवयुग इंटर कॉलेज में पुरवा की सीनियर टीम महानंद अवस्थी इंटर कॉलेज की सीनियर टीम तथा निसार शरीफ इंटर कॉलेज की सीनियर टीमों ने प्रतिभाग किया। 
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडे ने किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री अरुण चंद उपस्थित रहे। भव्य कार्यक्रम के रूप में आयोजित इस प्रतियोगिता में मिथिलेश नंदनी रेशमा महाविद्यालय के अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव, प्राचार्य डॉ परमानंद पांडे, शंकर इंटर कॉलेज नानपारा के प्रधानाचार्य अनुराग श्रीवास्तव, राम प्यारे शिव शंकर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गजेंद्र मणि मिश्र, सहादत इंटर कॉलेज नानपारा के प्रधानाचार्य राम उजागर मिश्र, राजकीय इंटर कॉलेज लखैय्या कला के प्रधानाचार्य डॉ रणविजय, राजकीय हाई स्कूल पतरहीया के प्रधानाचार्य शत्रुघ्न प्रसाद व्यायाम शिक्षक निमेष चंद्रा जयप्रकाश के पी सिंह तथा जनपद के क्रीड़ा सचिव रामपाल यादव उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर दीनबंधु शुक्ला ने बताया कि परंपरागत खेलों में कबड्डी का महत्वपूर्ण स्थान है और सरकार की योजना के मुताबिक इस प्रकार के खेलों को बढ़ावा देने के लिए यह प्रतियोगिता बड़े स्तर पर आयोजित की गई है। विद्यालय के प्रबंधक अरशद खान ने आए हुए सभी खिलाड़ियों तथा विशिष्ट अतिथियों का स्वागत कर उन्हें अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। 
प्रतियोगिता में प्रारंभिक मैच में नवयुग इंटर कॉलेज मिहींपुरवा तथा महाराज सिंह इंटर कॉलेज बहराइच के बीच में कांटे का मुकाबला हुआ जिसमें महाराज सिंह इंटर कॉलेज विजेता घोषित हुआ। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के शिक्षक अरुण प्रकाश चौधरी वजीउद्दीन अंसारी, माजिद अली शाह, अजय कुमार यादव, सोनू मिश्रा, शरीफ अहमद अंसारी, शब्बीर अहमद, रामकृष्ण यादव, डॉक्टर जाहिद नईम खान, इरफान अली, कलीमुल्लाह, अल्ताफ अहमद, रफीक अहमद सिद्दीकी, खालिद मुर्तुजा उस्मानी, आबिद अली, संजय वर्मा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विजेता टीम को जनपदीय क्रीड़ा समिति के द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। सीनियर वर्ग फाइनल मैच निसार शरीफ इंटर कॉलेज और महाराज सिंह इंटर कॉलेज के बीच में खेला है जिसमें हिसार शरीफ इंटर कॉलेज विजेता हुआ और इनका चयन देवीपाटन मंडल की मंडली प्रतियोगिता के लिए हुआ। जूनियर संबंध में इंटर कॉलेज में पुरवा की टीम ने शिवप्रसाद बिंदेश्वरी प्रसाद स्मारक सरकारी सेना को पराजित कर मंडलीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया।

No comments:

Post a Comment