Thursday, September 5, 2019

जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। जरवल कस्बा के जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर प्राचार्य अम्मार अंसारी ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को फूलों की माला पहनाकर शुभारंभ किया,इस शुभ अवसर पर छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अध्यापकों को  गिफ्ट देकर व केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया, जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अम्मार अंसारी ने कहा कि मुझे बच्चों का सम्मान पाकर मुझे बहुत अच्छा लगा मैं सभी बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
शिक्षक अजय सिंह ने कहा,शिक्षक दिवस पूरे देश में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है.इस दिन स्कूलों में स्टूडेंट्स शिक्षकों के लिए कई तरह के रंगा-रंग कार्यक्रमों को आयोजित करते हैं. कोई अपने शिक्षक को फूल देता है तो कोई पेन. स्टूडेंट्स अपने शिक्षक को तरह-तरह के गिफ्ट्स देते हैं. इस दिन शिक्षकों को मान-सम्मान देकर उनके काम की सराहना की जाती है. वहीं राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक दिवस के दिन शिक्षकों को उनके कार्य के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा जाता है. यह पुरस्कार हर साल  देश के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है।
इस मौके पर राजेश श्रीवास्तव, अजहर,अशोक सिंह,सुशील कुमार मौर्य,सौरभ पांडे,अजय सिंह,मनोज शुक्ला, महेंद्र पाल, रामू पाल एवं कॉलेज का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment