Sunday, September 1, 2019

स्वछता अभियान को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे सफाई कर्मचारी

युसुफ अंसारी (NNi Coverage जिला संवाददाता) लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। जहा एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी की सरकार में स्वच्छ भारत का अभियान सभी ग्राम पंचायतो को निर्देशित करती है। वही दुसरी तरफ विकास खंड निघासन के ग्राम पंचायत निघासन मे स्वच्छ भारत अभियान के आदेश को पलीता लगाने मे जिम्मेदार कोई कसर नही छोडते आपको बताते चले कि कस्बा निघासन कि जामा मस्जिद के पीछे तहसील मुख्यालय व कोतवाली निघासन को जाने वाली खडजे पर नाली का गन्दा पानी भरा रहता है जिससे ग्रामीणो को निकालने मे काफी मुश्किलो का सामना करना पड़ा है रोड पर प्रदूषित जलभराव होने से अनेक प्रकार  की बीमारियां उत्पन्न होती है जिससे लोगो को परेशानियो का सामना करना पडता है ग्रामीणो ने काई बार सुचित किया गया लेकिन कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देते है ओर बाद आने को कह देते है जिससे ग्रामीणो मे रोष व्याप्त है।

No comments:

Post a Comment