सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी नानपारा राम आसरे वर्मा के नेतृत्व में गठित एक टीम द्वारा नगर की पैथोलोजी चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत साफ-सफाई की व्यवस्था में कमी देखने को मिली, जिस पर उपजिलाधिकारी ने रोष जताया और अविलंब साफ सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने तथा जांच के लिए आए मरीजों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का शख्त निर्देश दिया।
उपजिलाधिकारी नानपारा की टीम द्वारा आधुनिक पैथोलॉजी, उन्नति डायग्नोस्टिक सेंटर, अहमद पैथोलॉजी पर चेकिंग की। इस मौके पर डिप्टी सी०एम०ओ० पी०पी० पांडे, पुलिस चौकी कस्बा इंचार्ज सुधीर कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे । गौरतलब हो कि भारत के प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया है जिसके अंतर्गत समय-समय पर अधिकारियों से चेकिंग कराई जाती है।

No comments:
Post a Comment