Sunday, September 22, 2019

बरेली मण्डल के आसपुर में चिन्हित किए गए खाद के गड्ढे

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। तहसील क्षेत्र के गांव आसपुर में खाद्य के गड्ढो पर ग्रामीणों द्वारा काफी समय से अतिक्रमण किया हुआ था,जिसकी शिकायतें एसडीएम को मिल रही थी, जिसको लेकर शनिवार को एसडीएम हरिओम शर्मा ने गठित जांच टीम के साथ गांव पहुंच कर खाद्य के गड्ढो की पैमाइश करा कर अतिक्रमणकारियो से तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए,इस मौके पर कानूनगो हरीश भारती लेखपाल पुनीत यादव अनवर अली सोहिता गंगवार सहित पुलिस टीम मैजूद रही।

No comments:

Post a Comment