Wednesday, September 25, 2019

सरकारी बस में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो व पिकप, मुकदमा दर्ज

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच (उ0प्र0)। तेज रफ्तार बोलेरो पिकप सरकारी बस जनरथ में घुसी लाखों का नुकसान, चालक और परिचालक की तहरीर पर बोलेरो पिकप के अज्ञात चालक के विरूद्ध धारा 279,427 में मामला दर्ज हुआ। दुर्घटना में जनरथ बस का आगे का शो व शीशा टूट गया है। 
यू0पी0 78 एफ0एन0 5468 जनरथ चालक सन्दीप पाठक एवं परिचालक विपिन कटियार ने बोलेरो पिकप संख्या यू0पी0 41 ए0टी0 7667 के चालक के विरूद्ध तहरीर देते हुए बताया कि 24.09.2019 की रात्रि लगभग 03ः30 बजे विपरीत दिशा से अत्यधिक तेज रफ्तार आ रही बोलेरो नानपारा नगर के इमामगंज चौराहे के आगे जनरथ बस में घुस गयी घटना में कोई जानी नुकसान नही हुआ है।

No comments:

Post a Comment