दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिला संवाददाता)
बहराइच/नानपारा (उ0प्र0)। नानपारा नगर के माधव दास मंदिर के पास से मोहर्रम के सातवीं का जुलूस शांतिपूर्वक निकला समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की विवाद की कोई सूचना नहीं है बीते सप्ताह से मोहर्रम के सातवीं के जुलूस को लेकर प्रशासन एवं नगर वासियों के लिए चिंता का विषय बना था नगरवासी जुलूस को लेकर सहमे थे। प्रशासन सुबह से ही जुलूस के रास्ते और मन्दिर प्रांगण में सख्ती बरत रही थी सन्दिग्ध लोगो से लोगो से पूछताछ करती रही जुलूस निकलने के समय दोनो पक्ष के लोगो ने सहयोग करते हुए आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
प्रशासन ने सूझबूझ से सातवें के कार्यक्रम को संपन्न कराया इस अवसर पर गणेश पूजा समिति के पदाधिकारीगण और मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारी सहित प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। माधव दास मंदिर के पास सातवीं मुहर्रम का जुलूस निकलने के उपरांत गणेश पूजा समिति और मोहर्रम कमेटी के लोगों ने उपजिलाधिकारी डॉ सन्तोष उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक नानपारा सन्तोष सिंह को धन्यवाद देकर मुंह मीठा कराया शांतिपूर्वक जुलूस संपन्न होने से नगरवासियों ने चैन की सांस ली।
प्रशासन ने मोहर्रम के सातवें के जुलूस से लेकर मोहर्रम तक नगर में भारी फोर्स तैनात तैनात कर दिया है सातवीं के आलम का मिलान कब्रिस्तान रोड पानी टंकी के पास देर शाम को होगा शादी के जुलूस में भारी संख्या में ताजियादार सातवीं आलम के साथ में जुलूस निकाल रहे थे।


No comments:
Post a Comment