Sunday, September 1, 2019

डांस प्रतियोगिता में भाग लेने दूर दूर से पहुंचे प्रतिभागी

गौरव शर्मा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कलीनगर, पीलीभीत (उ0प्र0)। यूपी के जनपद पीलीभीत की तहसील कलीनगर में डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, कलीनगर मेला अध्यक्ष कैलाश पासवान के द्वारा डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, कार्यक्रम में कलीनगर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं,अमरिया,पूरनपुर, रुद्रपुर, किच्छा, रामनगरा, तथा पड़ोसी गाँवो की भी पार्टियों ने आकर प्रतियोगिता में भाग लिया, कार्यक्रम में हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे, पुलिस प्रशासन ने भी व्यवस्था को बनाए रखा, रात्रि 2:00 बजे कार्यक्रम का समापन हुआ, अध्यक्ष कैलाश पासवान,  प्रेम प्रकाश पासवान, पवन जयसवाल, ने प्रतिभागियों को मेडल तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया, कार्यक्रम में मौजूद विशेष अतिथि चेयरमैन ताहिर खान, पूर्व चेयरमैन सुनील कटियार, समस्त सभासद गण, सुखदेव जायसवाल, महेश जयसवाल, ब्रह्मअवतार जयसवाल, महेश चंद्र मिश्रा, महेंद्र शर्मा, राम बहादुर शर्मा, केएल गुप्ता, विनय कटियार( मंडल अध्यक्ष भाजयुमो) मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment