Sunday, September 8, 2019

गंगा घाटों पर सफाई का सिलसिला जारी, कचड़ा किया अलग

कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जिला संवाददाता)
बिठूर/कानपुर (उ0प्र0)। बिठूर तीर्थ पर बरसों से निस्वार्थ सेवा करते चले आ रहे गंगा सुरक्षा दल के सदस्यों ने प्रत्येक रविवार की तरह आज बिठूर के गंगा घाटों पर चलाया स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान इस महाअभियान मैं पत्थर घाट बारादरी घाट भज्जू घाट गोदारा घाट सहित गंगा घाटों की की गई साफ सफाई एवं गंगा में पड़ा कूड़ा कचरा पॉलीथिन मूर्ति आदि को बाहर निकाला गया वही तीर्थ पर मौजूद तीर्थ यात्रियों से मां गंगा में किसी भी प्रकार की गंदगी न करने की अपील भी की गई इस मौके पर बचचा तिवारी राजू बाबा कल्लू मिश्रा लालजी अवस्थी गोलू सिंह रामविलास निषाद अनिल निषाद अखिलेश शशांक सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment