ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
पीलीभीत (बरेली मण्डल) उत्तर प्रदेश।
पीलीभीत (बरेली मण्डल) उत्तर प्रदेश।
राष्ट्रीय लोक दल में लंबे समय से जनपद पीलीभीत व अन्य जनपदों में राष्ट्रीय लोक दल का विस्तार करने वाले सरदार मनजीत सिंह चौधरी अजीत सिंह के करीबी माने जाते हैं उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल की अलख जगाने में उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में अहम भूमिका निभाई है उन्होंने जनपद पीलीभीत के तहसील पुरनपुर से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा है राष्ट्रीय लोक दल का जनाधार न होने के कारण हार का सामना करना पड़ा पिछले जिला पंचायत चुनाव तराई क्षेत्र ट्रांस शारदा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य के रूप में उन्होंने अपना भाग्य आजमाया था जिसमें जनता ने उनको सम्मान देकर जिला पंचायत सदस्य के रूप में स्वीकार किया उन्होंने समाजवादी की सरकार में लोकदल की की साझेदारी होने के समय ट्रांस शारदा क्षेत्र में काफी विकास कार्य कराने में सहयोग किया है राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के एवं जयंत चौधरी के निर्देशों के अनुसार उनको तराई क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है जिसके तहत क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उनको बधाई देकर सम्मानित किया है।

No comments:
Post a Comment